चमोली में ट्रक खाई में गिरा, 3 की मौत
चमोली के डिप्टी पुलिस अधिक्षक डी. आर. आर्यन ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुआ ट्रक उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद से आया था। उन्होंने बताया कि अगले पहिये में गड़बड़ी के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरा। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को गोपेश्वर राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
दुर्घटना सुबह 11.40 हुई। ट्रक में चालक सहित 11 लोग सवार थे। दुर्घटना के तुरन्त बाद पुलिस और आपदा प्रबंधन के लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों की मदद की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications