ममता की हत्या की साजिश : तृणमूल कांग्रेस

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कोई रेल मंत्री ममता बनर्जी की हत्या की कोशिश कर रहा है। पार्टी सांसदों ने लालगढ़ रैली से लौटते वक्त बनर्जी के काफिले में ट्रक के घुस आने की घटना की जांच कराने की मांग की है।

तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने लोकसभा में कहा, "उन्हें (ममता) मारने के कई प्रयास किए गए हैं। कोई उन्हें मारने का प्रयास कर रहा है। उन्हें शारीरिक रूप से राजनीति से दूर किया जा सकता है।"

उन्होंने कहा, "बनर्जी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। कैसे उनके काफिले में कोई ट्रक घुस सकता है। लालगढ़ से लौटते वक्त एक ट्रक उनके काफिले में जा घुसा और उसने एक कार में टक्कर मार दी।"

बंदोपाध्याय ने कहा, "इसकी जांच होनी चाहिए। यह सुरक्षा में चूक का गंभीर मामला है।"

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता वासुदेव आचार्य ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

"वे सदन को क्यों गुमराह कर रहे हैं। उन्हें इसकी अनुमति क्यों दी जा रही है। वे अनावश्यक इस मुद्दे को उठा रहे हैं।"

आचार्य की टिप्पणी से तृणमूल सांसद भड़क गए। उन्होंने कहा, "माकपा ही उनकी हत्या करने की कोशिश कर रही है।"

बाद में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने हस्तक्षेप करते हुए बीच बचाव किया और कहा, "हमें ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+