लीबिया में फंसे भारतीय कामगार स्वदेश लौटेंगे
प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने आईएएनएस को बताया, "मेरा मंत्रालय लीबिया की सरकार से बातचीत कर रहा है। जो लोग वहां फंसे हुए हैं वह जल्दी ही वापस लौटेंगे। उनके वीजा तैयार करने का काम चल रहा है और हमें उम्मीद है कि वे इस महीने के अंत तक भारत वापस लौट आएंगे।"
मंत्रालय का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने लीबिया के दो दिवसीय दौरे से वापस लौटने के बाद बुधवार को व्यालार रवि को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इस दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में प्रवासी मामलों के निदेशक के.सी.भडोक और मंत्रालय के अतिरिक्त निजी सचिव के.वी. उन्नीकृष्णन शामिल थे।
मंत्रालय ने लीबिया में विभिन्न पांच शिविरों में रह रहे 560 कामगरों को खाद्य और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए 500,000 की राशि मंजूर की है।
मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि लीबिया में विभन्न निर्माण परियोजनाओं में लगभग 700 भारतीय कामगार काम कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*