मिजो समुदाय को अर्धसैनिक बलों की भर्ती में रियायत
आधिकारिक रूप से जारी एक बयान में कहा गया है , "केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने मिजोरम के राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एम. एम. लखेड़ा के विशेष आग्रह पर रियायत को मंजूरी दी। राज्यपाल ने मिजोरम में जनजातीय उम्मीदवारों को सीपीएमएफ की भर्ती में शारीरिक मापदंड और शिक्षा में रियायत देने के लिए गृहमंत्रालय से गुजारिश की थी।"
बयान में कहा गया है कि, "सीपीएमएफ में भर्ती के लिए जनजातीय समुदाय के युवाओं की आवश्यक शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं से कम करके कक्षा आठवींे कर दी गई है। इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों के लिए लंबाई 162.5 सेंटीमीटर से घटाकर 160 सेंटीमीटर कर दिया गया है। "
बयान के अनुसार, "यह विशेष रियायत एक साल के लिए दी जाएगी और यह तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। इससे मिले परिणाम का वित्तीय वर्ष 2010-11 में समीक्षा की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications