आठवें दिन बंद रहा नाथपा झाकड़ी विद्युत संयंत्र

संयंत्र के बंद रहने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को बिजली आपूर्ति नहीं की जा सकी।

सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) के उप महाप्रबंधक विजय वर्मा ने आईएएनएस से बताया कि नदी में गाद का स्तर काफी बढ़ गया है, जो स्वीकृत स्तर से ऊपर चला गया है।

किन्नौर जिले में स्थित नाथपा झाकड़ी बिजली परियोजना से रोजना 1,500 मेगावाट की बिजली पैदा होती है।

वर्मा ने बताया कि पिछले आठ दिनों में संयंत्र केवल कुछ ही घंटे चला होगा।

उन्होंने बताया, "नदी में जब तक गाद का स्तर घट नहीं जाता है, तब तक बिजली उत्पादन शुरू नहीं हो सकता है। राज्य में लगातार हो रही बारिश की वजह से गाद का स्तर बढ़ रहा है।"

इस वित्तीय वर्ष में परियोजना को चौथी बार बंद करना पड़ा है। इसके पहले भी गाद का स्तर बढ़ने की वजह से परियोजना को 26 जुलाई से पांच दिनों के लिए बंद करना पड़ा था।

परियोजना के बंद होने से रोजाना नौ करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

गौरतलब है कि एसजेवीएनएल केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त उद्यम में संचालित की जाती है। इससे रोजाना 3.8 करोड़ इकाई बिजली पैदा होती है। इस परियोजना से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली की आपूर्ति की जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+