अमेरिका में 'सीरियल किलर' की तलाश में संघीय अधिकारी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक संघीय जांचकर्ता मिशिगन के अधिकारियों के साथ मिलकर उस संदिग्ध हमलावर की तलाश कर रहे हैं, जिसने तीन राज्यों में अपना आतंक फैला रखा है।
वर्जीनिया पुलिस ने बुधवार को बताया कि खुफिया कैमरों के माध्यम से उस हमलावर की पहचान कर ली गई है। उसने अगस्त में चार अश्वेत लोगों पर हमला किया था।
गत मई से ही मिशिगन में कम से कम 16 लोगों पर हमले हो चुके हैं जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह भी कुछ लोगों पर एक मेडिकल सेंटर के बाहर हमला किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications