रूस के साथ शस्त्र संधि का समर्थन करें रिपब्लिकन: क्लिंटन
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार क्लिंटन ने बुधवार को कहा कि सीनेट के पास इस संधि के बारे में सभी बातों की समीक्षा करने का पर्याप्त समय है। उन्होंने कहा कि यह संधि आवश्यक है क्योंकि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है।
पिछले सप्ताह सीनेट की विदेश मामलों की समिति ने इस संधि पर मतदान में देरी की थी। इस संधि को हरी झंडी मिलने के लिए जरूरी है कि सीनेट में इसके पक्ष में कम से कम 68 मत पड़े। ऐसे में कम से कम आठ रिपब्लिकन सीनेटरों का साथ जरूरी है।
गौरतलब है कि इस साल अप्रैल में राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके रूसी समकक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने परमाणु शस्त्र संधि पर दस्तखत किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications