गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स में 97.54 अंकों की गिरावट देखी गई जबकि निफ्टी भी 1.90 अंक गिरकर खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 97.54 अंकों की गिरावट के साथ 17,972.65 पर खुला। बीते बुधवार को यह 18,070.19 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 1.90 अंक गिरकर 5418.70 पर खुला। निफ्टी बुधवार को 5420.60 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications