'राष्ट्रमंडल खेलों से पहले आतंकी हमले का खतरा'
स्थानीय समाचार पत्र 'डोमिनियन पोस्ट' में गुरुवार को एक छपी रिपोर्ट में राजनयिकों के हवाले से कहा गया, "राष्ट्रमंडल खेलों से पहले तैयारियों पर आतंकवादी हमले का साया पड़ सकता है। पुणे में जर्मनी बैकरी पर हुए हमले की तरह आतंकवादी फिर इसी तरह की किसी वारदात दोहरा सकते हैं। उनका मकसद खेलों की तैयारियों में खलल डालना और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचना हो सकता है।"
इसी साल 13 फरवरी को जर्मन बैकरी में हुए बम विस्फोट में चार विदेशी नागरिकों सहित 17 लोग मारे गए थे और 65 अन्य घायल हो गए थे।
न्यूजीलैंड ओलंपिक समिति के मुख्य कार्यकारी माइक स्टैनले ने कुछ दिनों पहले ही अपने खेल अधिकारियों और खिलाड़ियों से कहा था कि वे दिल्ली जाने की तैयारी जारी रखें। न्यूजीलैंड के 195 एथलीटों को दिल्ली में 3-14 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेना है।
स्टैनले ने अब इस अखबार से कहा है कि अगर दिल्ली में सुरक्षा पुख्ता नहीं रही तो उनके खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में जाने का कार्यक्रम रद्द कर सकते हैं।
उधर, न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री मरे मैककुली ने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में सुरक्षा इंतजामों पर गंभीरता से गौर कर रही है। प्रधानमंत्री जॉन की एक प्रवक्ता ने कहा कि भारत जाने के बारे में फैसला ओलंपिक समिति को करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications