ओबामा ने मुसलमानों को दी रमजान की मुबारकबाद
ओबामा ने बुधवार को एक बयान में कहा, "अमेरिकी जनता की ओर से मैं और मेरी पत्नी अमेरिका और दुनिया भर के मुसलमानों को रमजान की मुबारकबाद देते हैं।"
उन्होंने कहा, "रमजान का पाक महीना समता और आस्था का उत्सव है। यहां इस महीने का विशेष महत्व है। अमेरिका में रह रहे मुसलमानों ने यहां महत्वपूर्ण योगदान दिया है।"
ओबामा इस हफ्ते व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी देंगे। मध्यपूर्व के कम से कम 10 देशों में बुधवार को पवित्र रमजान महीने की शुरुआत हो गई। सऊदी अरब में रमजान का चांद दिखने के बाद बुधवार को पहला रोजा रखा गया।
जिन देशों में रमजान की शुरुआत हुई है, उनमें सऊदी अरब, जॉर्डन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, लेबनान, यमन, लीबिया, फिलीस्तीन और तुर्की हैं। भारत में रमजान की शुरुआत गुरुवार को हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications