उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने बारिन घोष
राजभवन में हुए एक सादे समारोह में 58 वर्षीय घोष को उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई। वर्ष 1952 में पांच जून को जन्में घोष ने शपथ लेने के बाद संवाददाताओं को बताया कि उनकी प्राथमिकता अगले तीन सालों के भीतर राज्य के सभी लंबित पड़ों मामलों का निपटारा करनी होगी। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ने भी अदालतों से तीन सालों में सभी लंबित मामलों के निपटारे की बात कही है।
राजभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के अलावा विधानसभा अध्यक्ष हरवंश कपूर के साथ-साथ कई वरिष्ठ न्यायाधीश और अधिवक्ता उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications