15 अगस्त को मेट्रो सेवा जारी रहेगी
डीएमआरसी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से बताया, "स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, लेकिन मेट्रो सेवा सामान्य तौर पर जारी रहेगी। विशेष रूप से लाल किला के समीप चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो का संचालन जारी रहेगा।"
यात्रियों को किसी भी मेट्रो स्टेशन पर 14 अगस्त (शनिवार) शाम से 15 अगस्त दोपहर बाद तक पार्किं ग सुविधा नहीं मिलेगी।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर अतिरिक्त तौर पर सीआईएसएफ के 400 जवान तैनात किए गए हैं।
अधिकारी ने बताया, "इसके अलावा यात्रियोंे की जो तलाशी बंद कर दी गई थी, उसे स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए फिर से शुरू कर दिया गया है।"
उल्लेखनीय है कि सीआईएसएफ के जवानों ने मेट्रो स्टेशनों पर कुछ दिन पहले लंबी कतारों के चलते यात्रियों की जांच बंद कर दी थी।
अधिकारी ने कहा, "जांच प्रक्रिया को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा था, लेकिन स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए इसे फिर से शुरू किया गया है। कुछ बड़े स्टेशनों पर जांच जारी थी। हम खुफिया कैमरे के द्वारा भी यात्रियों पर नजर रखते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications