महंगाई पर असर 6 से 12 महीने में होगा : आरबीआई

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा महंगाई कम करने के लिए उठाए गए कदमों का असर होने में छह से 12 महीने लगेंगे।

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण ने गुरुवार को यह बात कही। गोकर्ण ने कहा, "यह सब जानते हैं कि मौद्रिक नीतियों का असर देर से होता है। इसमें 6-12 महीने लग सकते हैं। मांग आधारित दबाव कम होने में और ज्यादा समय भी लग सकता है।"

लगातार बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के प्रयास के तहत केंद्रीय बैंक ने मार्च के बाद से कई कदम उठाए हैं। इस दौरान बैंक ने रेपो दर, रिवर्स रेपो दर और सीआरआर में वृद्धि की है।

मार्च के बाद से बैंक ने अब तक रिवर्स रेपो दर में 125 आधार अंक, रेपो दर और सीआरआर में 100-100 आधार अंकों की वृद्धि की है।

बैंक के इन कदमों का हालांकि अभी तक कोई असर दिखाई नहीं दिया है और महंगाई दर दहाई में बनी हुई है। आलोचकों का कहना है कि बैंक के प्रयास काफी देर से और काफी कम रहे हैं।

गोकर्ण ने कहा, "असामान्य रूप से उच्च तरलता की स्थिति से निकलने के लिए बैंक पिछले कुछ समय में बेहद संवेदनशील रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+