महिलाओं की तुलना में अच्छे बॉस होते हैं पुरुष
सर्वेक्षण में पाया गया है कि महिलाएं काम के स्थल पर ज्यादा 'कठोर बोलने' और 'गुस्सा' करने के कारण संस्थान के प्रमुख के तौर पर लोगों की पसंद नहीं बन पाती हैं।
इनकी तुलना में पुरुष साफ-साफ बात करने वाले और सीधे मुद्दे पर आने वाले साबित होते हैं और यही कारण है कि बॉस के रूप में इन्हें अधिक पसंद किया जाता है। इस सर्वेक्षण में 3000 पुरुष और महिलाओं ने हिस्सा लिया।
सर्वेक्षण के मुताबिक महिलाओं को जल्द गुस्सा करने और दफ्तर की राजनीति की गिरफ्त में जल्द आने के कारण उनके साथ कोई भी काम करना पसंद नहीं करता है।
सर्वेक्षण में शामिल दो तिहाई महिलाओं ने भी पुरुष बॉस के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की। महिलाओं के मुताबिक चूंकी पुरुष बॉस सीधे-सीधे मुद्दे की बात करतें है, लिहाजा उनके साथ काम करना ज्यादा सहज होता है।
समाचार पत्र 'डेली मेल' में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक 63 फीसदी महिलाओं और 75 फीसदी पुरुषों ने माना कि किसी भी दफ्तर के लिए पुरुष ही योग्य बॉस होता है।
पुरुष कर्मियों का मानना है कि पुरुष बॉस का कोई गर्भनिहित मुद्दा नहीं होता, न ही उसका मिजाज हमेशा बदलता रहता है और न ही वह ऑफिस की राजनीति में जल्दी शामिल होता है। तीन चौथाई पुरुषों ने पुरुष बॉस को वरीयता दी।
मजेदार बात यह है कि एक चौथाई महिलाओं ने अपनी महिला बॉस पर पीठ पीछे आलोचना करने और व्यक्तिगत जीवन को दफ्तर में लाने का आरोप लगाया। एक तिहाई महिलाओं ने यह भी कहा कि महिला बॉस अपने साथी कर्मचारियों से हमेशा खतरा महसूस करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications