नंबर पोर्टेबिलिटी 31 अक्टूबर से शुरू होगी
एमएनपी के जरिए मोबाइल उपभोक्ता अपना नंबर बदले बिना अपनी सेवा प्रदाता कंपनी बदल सकेंगे।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अध्यक्ष जे. एस. शर्मा ने कहा, "इस बार एमएनपी के कार्यन्वयन और नहीं टाला जाएगा।"
दूरसंचार विभाग ने बुधवार को कहा कि सेवा प्रदाता कंपनियां यह सुनिश्चित करें कि समान नंबर रखते हुए कंपनी बदलने का परीक्षण एक सितंबर तक पूरा कर लिया जाए।
विभाग ने कहा कि इस बार जो कंपनियां एक सितंबर तक नंबर पोर्टेबिलिटी शुरू करने में असफल रहेंगी उन्हें कोई भी नई सेवा शुरू करने के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विभाग ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि किसी भी सर्किल में नई वाणिज्यिक सेवाएं शुरू करने की अनुमति केवल उन्हीं कंपनियों को दी जाएगी जो एक सितंबर 2010 से एमएनपी लागू करेंगीं।
मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियां भारती एयरटेल, रिलायंस, वोडाफोन एस्सार, टाटा टेलीकम्युनिकशन, आइडिया, एसटेल और एयरसेल अगले महीने से 3जी सेवाएं शुरू करने जा रही हैं।
सरकारी क्षेत्र की कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल ने कहा है कि नंबर पोर्टेबिलिटी लागू करने के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं।
इससे पहले एमएनपी लागू करने की तिथि कई बार बढ़ाई जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications