सेंसेक्स व निफ्टी में मामूली उतार-चढ़ाव (राउंडअप)

दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,113.62 अंक के उच्च और 17,914.78 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया। वहीं निफ्टी ने 5,431.10 अंक के उच्च और 5,372.45 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 22.31 अंक (0.30 प्रतिशत) बढ़कर 7,567.91 पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 3.13 अंक (0.03 प्रतिशत) बढ़कर 9,645.42 पर बंद हुआ।

बैंकिंग (1.68 प्रतिशत), ऑटोमोबाइल्स (1.17 प्रतिशत) और उपभोक्ता वस्तुओं (1.03 प्रतिशत) बीएसई पर सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। इसके अलावा रियल्टी (1.03 प्रतिशत), सार्वजनिक उपक्रम (0.98 प्रतिशत) और हेल्थकेयर (0.19 प्रतिशत) भी बढ़कर बंद होने वाले सूचकांक रहे।

वहीं सूचना प्रौद्योगिकी (-0.90 प्रतिशत), धातु (-0.77 प्रतिशत) और प्रौद्योगिकी (-0.75 प्रतिशत) सूचकांक बीएसई पर सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।

एसबीआई (6.93 प्रतिशत), ओएनजीसी (2.47 प्रतिशत) और हिन्दुस्तान यूनिलीवर (2.19 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे। टाटा मोटर्स (1.72 प्रतिशत), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.64 प्रतिशत) और मारुति सुजुकी (0.95 प्रतिशत) भी जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। कारोबार के दौरान एसबीआई ने 2,797.80 रुपये का सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ।

वहीं स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (-2.58 प्रतिशत), जयप्रकाश एसोशिएट्स (-1.41 प्रतिशत) और आईटीसी (-1.29 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। विप्रो (-1.20 प्रतिशत), इंफोसिस (-1.15 प्रतिशत) और आरआईएल (-1.05 प्रतिशत) भी तेज गिरावट के साथ बंद हुए।

बीएसई पर 1,293 कंपनियों के शेयर बढ़कर बंद हुए और 1,640 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, वहीं 112 शेयरों में कोई बदलाब नहीं हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+