पंजाब में परिवार के 4 सदस्यों की हत्या
पुलिस के अनुसार मरने वालों में एक व्यस्क पुरुष व महिला, एक 18 वर्षीय किशोरी और 75 साल का बुजुर्ग व्यक्ति शामिल है। शहर के प्रीत कॉलोनी में स्थित एक घर में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस अधिकारी हरभजन सिंह ने आईएएनएस से बताया, "ये हत्याएं नुकीले हथियारों से की गई हैं। हमें संदेह है कि इसमें कम से कम सात लोग शामिल रहे होंगे।"
उन्होंने कहा, "हम सुराग के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और खोजी कुत्तों की मदद ले रहें हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पटियाला स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया है। पीड़ित परिवार संगरुर जिले का रहने वाला था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications