पश्चिम बंगाल में 5 नक्सली गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार देर रात अयोध्या हिल्स से पांच नक्सली गिरफ्तार किए गए। इनमें आनंद कुमार, भाबातारोन महतो, उमाचरण महतो, गोबर्धन मुरा और मनसा राम महतो शामिल हैं।
जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने बताया, "मिली खुफिया जानकारी के आधार पर राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने बुधवार रात में संयुक्त रूप से अयोध्या हिल्स में छापा मारकर इन पांचों नक्सलियों को गिरफ्तार किया।"
यादव ने आईएएनएस से फोन पर बताया, "आनंद कुमार आयोध्या हिल्स इलाके में नक्सली दस्ते का कमांडर था और भबातारोन क्षेत्रीय कमांडर था। दोनों आगाजनी और देशद्रोह के कई मामलों में दोषी हैं।"
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार, विस्फोटक और पर्चे बरामद किए गए हैं।
यादव ने कहा, "नक्सलियों को गुरुवार दोपहर को जिला अदालत के समक्ष पेश किया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।