ब्यूनस आयर्स में आने वाली पीढ़ी के लिए 'टाइमकैप्सूल'
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक इसके लिए शहर के नागरिकों को इंटरनेट के माध्यम से अपने संदेशों के साथ निमंत्रित किया गया है। आठ अक्टूबर तक शहरवासी अपने संदेश प्रशासन को दे सकते हैं।
इन संदेशों को 25 मई, 2210 में शहर में रहने वाले लोगों के लिए प्रसारित किया जाएगा। 'टाइमकैप्सूल' के खुलने के साथ 200 वर्ष बाद ब्यूनस आयर्स के लोग इन संदेशों को सुन, देख और पढ़ सकेंगे।
इस कैप्सूल के लिए लिखित, ध्वनि, छवि, वीडियो और मल्टीमीडिया माध्यमों से संदेश मांगे गए हैं। इस योजना की शुरुआत देश में मई 1810 में हुई आजादी की क्रांति की याद में की गई है। इसी क्रांति की बदौलत देश को 1816 में आजादी मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications