वन क्षेत्र पर नक्सली कब्जे से राजस्व का नुकसान
प्रधान वन संरक्षक आर.के. शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "वन विभाग को करीब 100 करोड़ रुपये की वार्षिक हानि हो रही है क्योंकि हम इन क्षेत्रों में काम नहीं कर पा रहे हैं।"
शर्मा ने कहा, "विभाग इन क्षेत्रों में काम करने और वन उत्पादों के जरिए राजस्व प्राप्त करने में असफल रहा है।"
भारत का 12 प्रतिशत वनक्षेत्र छत्तीसगढ़ में हैं और राज्य के कुल 44 प्रतिशत क्षेत्र में जंगल हैं।
छत्तीसगढ़ करीब 136,034 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे जैव-विविधता के लिए जाना जाता है।
यहां करीब 200 गैर इमारती लकड़ी वाले जंगल हैं। यहां दवाएं, सुगंध से संबंधित उत्पाद और रंग बनाने वाले पौधे हैं।
अधिकारियों के मुताबिक राज्य के कुल 18 में से 13 जिले नक्सलवाद से बुरी तरह प्रभावित हैं। इनमें से सात में 80 के दशक के अंत से नक्सलियों की गहरी पकड़ है।
नक्सल प्रभावित सात जिलों में बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, राजनंदगांव और सरगुजा शामिल हैं। इन जिलों में घने जंगल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications