आजादी के जश्न की हिफाजत करेंगे 8,000 सुरक्षाकर्मी
अर्धसैनिक बलों और पुलिस की 170 कंपनियां महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहेंगी। लाल किले की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं जो जश्न का प्रमुख केंद्र होगा।
शहर में विभिन्न जगहों पर 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। लाल किले की हवाई निगरानी के लिए तीन हेलीकॉप्टर भी रहेंगे। प्रमुख स्थानों पर लड़ाकू विमान-रोधी बंदूके भी लगाई गई हैं।
लाल किले पर जश्न के दौरान मोबाइल फोन, खाने के पैकेट और पानी की बोतल ले जाने की इजाजत नहीं होगी। लाल किला तक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जाने के रास्त में पीसीआर के 100 वाहन तैनात रहेंगे। रास्ते में 3,000 सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हवा से वायु तक की सुरक्षा पुख्ता की जाएगी। इसके अलावा लाल किला के आसपास के इलाकों में उड़ानों की मनाही रहेगी।
एक वायु रक्षा प्रणाली भी व्यवस्थित की जाएगी ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके। दिल्ली पुलिस विभिन्न चौकियों पर जांच तेज कर रही है।
दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा और पुख्ता करने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 400 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications