एसबीआई का मुनाफा 25 प्रतिशत बढ़ा
बैंक के मुनाफे में अनुमान से ज्यादा वृद्धि के चलते बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,330.37 करोड़ रुपये था।
इस तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 45.36 प्रतिशत बढ़कर 7,304 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले साल की इसी तिमाही में यह आय 5,024.9 करोड़ रुपये थी।
बैंक की कुल आय आलोच्य तिमाही में 4.97 प्रतिशत बढ़कर 22,142.08 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक की कुल आय 21,041.51 करोड़ रुपये थी।
इस तिमाही में बैंक की गैर निष्पादन संपत्तियां पिछले साल के 1.55 प्रतिशत की तुलना में 1.7 प्रतिशत रही हैं।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर दिन के कारोबार में एसबीआई का शेयर 5.70 प्रतिशत बढ़कर अब तक के सर्वोच्च स्तर 2,752.05 रुपये पर पहुंच गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications