महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा ने लगाई सांगयांग की सबसे बड़ी बोली
दक्षिण कोरिया की पांच कार निर्माता कंपनियों में से सबसे छोटी कंपनी सांगयांग और इसे ऋण देने वालों का कहना है कि कि उन्होंने भारतीय कंपनी महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा का चुनाव किया है और इस महीने के अंत तक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
सांगयांग ने कहा कि उसे उम्मीद है कि नवंबर महीने तक यह सौदा पूर्ण हो जाएगा लेकिन वह भारतीय कंपनी द्वारा दिए गए प्रस्ताव का खुलासा नहीं करेगी।
महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा अक्टूबर तक सांगयांग के खातों का निरीक्षण करने के बाद अंतिम कीमत तय करेगी। कोरियाई मीडिया के मुताबिक कंपनी की बहुमत हिस्सेदारी की कीमत 32.4 करोड़ डॉलर से 41.9 करोड़ डॉलर के बीच हो सकती है।
इस कंपनी के लिए फ्रांस की कंपनी रेनॉल्ट एसए और जापानी कंपनी निसान मोटर्स के समूह ने भी संयुक्त बोली लगाई थी लेकिन योन्हेप समाचार एजेंसी के मुताबिक बाद में बोली लगाने वाले समूहों में से इसका नाम हटा लिया गया। अंतिम बोली लगाने वाली तीन कंपनियों में भारत्त का ही रुइया समूह और दक्षिण कोरिया की कंपनी यंग एन हट शामिल थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications