जाति आधारित जनगणना के तरीके पर फैसला जल्द : मुखर्जी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को कहा कि जाति आधारित जनगणना कब और कैसे होगी, इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय मंत्रिमंडल जल्द फैसला करेगा।

लोकसभा में मुखर्जी ने कहा, "जाति आधारित जनगणना कब और कैसे की जाएगी, इस पर विचार किया जा रहा है। इसकी औपचारिक रूप से व्यवस्था की जाएगी। इस बारे में मंत्रिमंडल फैसला करेगा। जब मंत्रिमंडल इस पर कोई फैसला करेगा तो हम इसकी जानकारी देंगे।"

उनका यह बयान विपक्षी दलों के हंगामा के बाद आया। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यों ने इस मसले पर जमकर हंगामा किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+