अयोध्या का सावन मेला शुरू

अयोध्या। अयोध्या का प्रसिद्ध सावन झूला मेला मणि पर्वत मेले के साथ 12 अगस्त से शुरू हो जाएगा। 12 तारिख से शुरू होकर 24 अगस्त तक चलने वाले इस मेले में आने वाले श्रद्धालु सावन की रिमझिम फुहारों के बीच भक्तिरस का पान करते हैं और रात में विभिन्न मंदिरो में घूम-घूम कर रत्नजड़ित झूलो में भगवान के विग्रहों को झुलाते हैं।

अयोध्या का सावन मेला शुरू

मणि पर्वत मेले के दिन मठ मंदिरो से सीताराम की झांकी को लेकर रामधुन गाते श्रद्धालु मणि पर्वत पहुंचते हैं जहां वृक्षो पर झूले डालकर भगवान के विग्रहो को झुलाया जाता है। पूरे सावन में दोनो समय भगवान राम के विग्रहों को झुलाये जाने की परम्परा है। इन झूलों में विग्रहों के अलावा छोटे बच्चो को भी राम सीता के रूप में सजाकर झुलाया जाता है। पूर्णिमा स्नान के साथ ही यह मेला समाप्त हो जाता है।

सुरक्षा चौकस

जिलाधिकारी एम.पी अग्रवाल ने बताया कि मेला क्षेत्र को 21 सेक्टरो में बांटकर सेक्टर प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। साथ ही मंदिरों और घाटों पर भीड़ तथा यातायात के नियंत्रण के लिए व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए कच्चा घाट, पक्का घाट, लक्ष्मण घाट तथा बंधा तिराहे पर वॉच टावर बनाये गये हैं और क्लोज सर्किट टीवी लगाये गये हैं। विभिन्न मार्गों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरियर लगाये गये हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर.के.एस राठौर ने बताया कि स्नानार्थियो की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में नावें तथा नदी पुलिस तैनात की गयी है। चार मोटरबोटे लगातार घाटों की निगरानी करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+