नदी में युवक का शव मिलने से कश्मीर में फिर तनाव

Violence in Valley
श्रीनगर। पिछले दो महीनों से कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन लगातार जारी हैं। कश्मीरी नागरिकों और सुरक्षाबलों के बीच दिन-ब-दिन झड़पें तेज होती जा रही हैं और हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही।

मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में 28 जुलाई से लापता एक युवक का शव एक नदी में मिलने के बाद से प्रदर्शन का दौर फिर से जारी हो गया है। युवक के घरवालों का कहना है 28 जुलाई को सुरक्षा बलों द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही वह लापता था। इसे लेकर पूरे इलाके में तनाव फैल गया।

जम्मू कश्मीर की खबरें पढ़ें

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, "बारामूला के क्रीरी गांव का रहने वाला 18 वर्षीय फारुक बुखारी 28 जुलाई से लापता था। उसका शव मंगलवार को छुरा गांव के समीप निगली नदी से निकाला गया।" क्रीरी में 28 जुलाई को सुरक्षा बलों ने बुखारी को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वहां हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए थे। बुखारी के लापता होने के तुरंत बाद उसके रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने पुलिस शिविर पर हमला कर दिया और कई वाहनों को आग लगा दी थी।

छुरा, क्रीरी और उससे सटे गांवों के सैकड़ों लोगों ने मंगलवार को एकत्रित होकर बुखारी के शव के साथ एक जुलूस निकाला। ग्रामीणों ने छुरा गांव के समीप श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+