लेह: 167 की मौत, 5 विदेशी भी शामिल
लगभग 400 घायलों का लेह के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और लगभग 200 लोग अभी भी लापता हैं। एयर इंडिया ने मंगलवार को भी फंसे लोगों को निकालने के लिए चार विमान सेवाएं उपलब्ध करवाईं।
प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। इस दौरान विभिन्न जगहों पर फंसे 150 से अधिक विदेशी सैलानियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
लेह त्रासदी से बारें में जानने के लिए क्लिक करें
इस भारी तबाही के बीच भारतीय सेना के जवान राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सोमवार तक 81 विदेशी सैलानियों को लद्दाख क्षेत्र के जांस्कर घाटी से सुरक्षित निकाला गया था।
सेना के एक अधिकारी ने बताया, "यह एक ऐसी त्रासदी है जिसमें 5-6 अगस्त से ही सेना के जवान राहत एवं बचाव कार्य में जटे हुए हैं। लेह में आई बाढ़ से काफी तबाही हुई है, जिसमें कई गांव बह गए हैं।"
उन्होंने कहा, "सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से लद्दाख के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे लोगों को लेह स्थित सेना के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया जा रहा है।"
भारतीय सेना ने पाकिस्तान से हादसे के दौरान गुम हुए अपने 28 सैनिको को खोजने में मदद करने का आग्रह किया है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि सैनिक पानी के साथ बह कर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार चले गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications