बिहार में सियारों का आतंक, 40 जख्मी
बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में हुए एक अजीबोगरीब वाकये में एक गांव के 40 लोगों को सियारों ने काट खाया। प्राप्त सूचना के मुताबिक मंगलवार की रात गांव में 4-5 सियार अचानक घुस आए। इन सियारों ने गांव के कई लोगों को काट खाया। घटना के बाद से गांव में दहशत है।
पुलिस के अनुसार गंगा तट पर बसे साहीपुर गांव में रात को चार-पांच सियार घुस आए और उन्होंने गांववालों पर हमला बोल दिया। इससे पहले गैंववाले कुछ समझ पाते कई ग्रामीण सियारों के काटे जाने से जख्मी हो गए। बाद में गांववालों ने मिलकर सियारों को भगाया।
सभी घायलों को बक्सर के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें से कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लेकिन कुछ की हालत अभी नाजुक है।












Click it and Unblock the Notifications