बेलगाम के मुद्दे पर राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
सदन में प्रश्नकाल शुरू होते ही मनोहर जोशी के नेतृत्व में शिवसेना के सदस्यों ने सभापति हामिद अंसारी से इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति मांगी।
सभापति ने अनुमति देने से इंकार करते हुए कहा कि मामला इस समय न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में इसे सदन में नहीं उठाया जा सकता।
इस पर जोशी के नेतृत्व में शिवसेना सदस्य अंसारी के आसन के समीप एकत्र हो गए। बार-बार आग्रह के बावजूद वे चर्चा कराने की मांग करते रहे। इससे बाध्य होकर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए 11.30 बजे तक स्थगित कर दी।
केंद्र सरकार ने जुलाई की शुरुआत में सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल एक शपथ पत्र में कहा था कि केवल मराठी भाषी लोगों की बहुलता के कारण ही इलाके को महाराष्ट्र में नहीं शामिल किया जा सकता। इसके बाद से ही महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद चर्चा के केंद्र में आ गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications