राजस्व पुलिस की हड़ताल जल्द खत्म होने के आसार
अपर मुख्य सचिव (राजस्व) सुभाष कुमार ने आईएएनएस को बताया कि हड़तालियों के साथ बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। मामले के जल्द सुलटने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने हड़तालियों की कुछ मांगों को पहले ही मान लिया था लेकिन इसके बाद भी राजस्व पुलिस कर्मचारियों की हड़ताल जारी है।
गौरतलब हो कि पहाड़ों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना वैसे भी मुश्किलों भरा रहता है। ऐसे में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दो साल से जारी राजस्व पुलिस की हड़ताल के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications