भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए सरकार उठा रही है कदम
उन्होंने लोकसभा में यह स्वीकार किया कि हांगकांग की एक कंसल्टेंसी ने 12 एशियाई देशों में भारतीय नौकरशाही को निम्नतम स्थान पर रखा है। मंत्री ने कहा कि सरकार नौकरशाही में सुधार लाने के लिए अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही तय करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम, भ्रष्टाचार के पोल खोलने वाले को सुरक्षा देने वाले जनहित में खुलासा (सूचना संरक्षण) विधेयक, ई-गवर्नेस तथा प्रक्रियाओं के सरलीकरण के जरिए इस दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
मंत्री ने यह जवाब सांसद एन.चालुवराया स्वामी एवं चार अन्य सदस्यों द्वारा यह सवाल उठाए जाने पर दिया कि हांगकांग की राजनीतिक एवं आर्थिक जोखिम से आगाह करने वाली कंसल्टेंसी ने भारतीय नौकरशाही को विश्व में सबसे अधिक भ्रष्ट करार दिया है।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications