मनमोहन सिंह लंबे अरसे तक प्रधानमंत्री रहने वाले तीसरे प्रधानमंत्री

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु 6,130 दिन तक और उनकी पुत्री इंदिरा गांधी 5,829 दिनों तक प्रधानमंत्री रहीं थीं।

अपना नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "इस दिन के लिए कोई विशेष समारोह नहीं आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री अपनी सामान्य दिनचर्या का पालन कर रहे हैं।"

अधिकारी ने कहा कि अपने प्रधानमंत्री बनने से जुड़े कार्यक्रम के रूप में वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की वर्षगांठ को मनाते हैं। इस समारोह में संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य नेता उपस्थित होते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी अपने तीन कार्यकालों में 2,272 दिनों तक इस पद पर रहे थे। उन्हें पीछे छोड़ते हुए मनमोहन सिंह (77 वर्ष) बुधवार को तीसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए।

मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली पहली संप्रग सरकार (2004-2009) के बीच 1,826 दिन सत्ता में रही। यह केंद्र सरकार का दूसरा सर्वाधिक लंबा कार्यकाल था। इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार (18 मार्च,1971 से 24 मार्च 1977 तक) 2,198 दिनों तक सत्ता में थी। आपात काल लगाए जाने के कारण सरकार का कार्यकाल बढ़ गया था।

नेहरु के बाद मनमोहन सिंह एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करके फिर प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+