ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए नियामक संस्था जल्द

केंद्रीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री विलासराव देशमुख ने कहा, "यह नियामक तंत्र भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के विकास के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा।"

भारतीय ऑटोमोबाइल उपकरण निर्माता संगठन की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में देशमुख ने कहा, "फिलहाल मैं यह नहीं बता सकता कि यह संस्था कब तक गठित होगी लेकिन यह जल्द से जल्द किया जाएगा। अगले कुछ महीनों में ही इसका गठन कर लिया जाएगा।"

इस संस्था का नाम नेशनल ऑटोमोटिव अथॉरिटी रखा जाएगा।

देशमुख ने कहा कि देश का ऑटोमोबाइल उद्योग दुनियाभर में दूसरा सबसे तेजी से विकास करने वाला उद्योग है। उन्होंने कहा, "सरकार इस क्षेत्र में स्थिर विकास के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी।"

समारोह के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ने भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लचीलेपन की सराहना की।

कलाम ने कहा, "ऑटो उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास के कुछ प्रमुख कारकों में से एक है। वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान इस उद्योग ने बेहतरीन लचीलेपन का प्रदर्शन किया।"

उन्होंने कहा कि भारतीय ऑटो उद्योग का कुल कारोबार जल्द ही 100 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगा। फिलहाल देश में यह उद्योग करीब 90 अरब डॉलर का है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+