राष्ट्रमंडल खेलों का मामला गर्माया,दरबारी से हुई घंटो पूछताछ

भारत की प्रतिष्ठा का सवाल बने राष्ट्रमंडल खोलों का मामला दिन-प्रतिदिन गर्माता जा रहा है। ताजा खबर के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति से बर्खास्त किए गए संयुक्त महानिदेशक टीएस दरबारी और निलंबित उप महानिदेशक संजय महेंद्रू से इस खेल महाकुंभ की तैयारियों में हुई वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में कई घंटों तक पूछताछ की है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय इन दोनों से पूछताछ के बाद आयोजन समिति के कुछ और अधिकारियों को भी बात कर सकता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी के करीबी दरबारी और महेंद्रू को पिछले साल लंदन में क्वीन्स बेटन रिले के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए लिए समन देकर बुलाया गया था। निदेशालय ने इस संदर्भ में विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मामला दर्ज किया है। समझा जा रहा है कि दरबारी ने पूछताछ के दौरान किसी प्रकार की अनियमितताओं से इनकार किया है।

जानिए अपना राशिफल

महेंद्रू ने लगभग साढ़े सात घंटे की लंबी पूछताछ के बाद पत्रकारों से कहा, 'प्रवर्तन निदेशालय ने मुझसे आयोजन समिति का हिस्सा होने के कारण कलमाड़ी के साथ मेरे संबंधों के बारे में पूछताछ की। मैंने अपनी तरफ से सारी जानकारियां मुहैया करा दी हैं और अपनी टिप्पणी के लिए जांच समाप्त होने का इंतजार करूंगा।" जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है, उन्होंने कहा, 'यदि जरूरत पड़ी तो मैं फिर से आऊंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+