कुंवारे सांसदों से भरी पड़ी है संसद!

नई दिल्ली । ऐसा नहीं है कि सिर्फ क्रिकेट और फिल्मी दुनिया में ही 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स' (कुंवारे और कुंवारी) हैं। देश की संसद में भी ऐसे युवाओं/युवतियों की कमी नहीं हैं। वर्तमान लोकसभा में लगभग आधे दर्जन से अधिक सांसद ऐसे हैं जिनके सिर पर या तो अभी तक सेहरा नहीं बंधा है या जिनके हाथ अभी तक पीले नहीं हुए हैं। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सचिव वरुण गांधी से लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री अगाथा संगमा भी इनमें शुमार हैं।

जानिए खेल जगत का हाल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में शादी रचाकर अपने चाहने वाली हजारों युवतियों का दिल तोड़ा। गाहे बगाहे बॉलीवुड के सर्वाधिक चर्चित कुंवारे सलमान खान की शादी की चर्चा भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर यूं तो तलाकशुदा हैं लेकिन जल्द ही वह अपनी महिला मित्र सुनंदा पुष्कर से विवाह रचाने वाले हैं। उनकी शादी की चर्चा सुर्खियों में है।

हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और वहां की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की बेटी चेल्सी की शादी भी खूब चर्चा में रही। कुछ दिनों पहले ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट के सदस्य व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने शादी की है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे गनी खान चौधरी के खानदान से ताल्लुक रखने वाली मौसम नूर ने सांसद बनने के चंद महीनों के भीतर ही अपने बचपन के दोस्त मिर्जा काएश बेग से निकाह कर लिया था।

जानिए अपना राशिफल

इन शादियों व शादी की चर्चाओं के बीच यह चर्चा भी इन दिनों है कि राहुल और वरुण जैसे संसद के चर्चित कुवारों के घर कब शाहनाई बजेगी या कुवांरियों के हाथ कब पीले होंगे। राहुल गांधी देश के युवा नेताओं की फौज में मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं, इसमें कोई शक नहीं। उनके बारे में लंबे समय से यह चर्चा आम है कि वह अपनी एक स्पेनिश गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहते हैं। बहरहाल, देश को उनकी शादी का इंतजार है।

हाल ही में वरुण के बारे में ऐसी खबरें आई कि वह जल्द ही विवाह करने वाले हैं और उनकी मां मेनका गांधी ने उनके लिए एक लड़की भी ढूंढ ली है। राहुल और वरुण के अलावा सुवेंदु अधिकारी, प्रदीप मांझी, मीनाक्षी नटराजन, अगाथा संगमा, हमदुल्लाह सईद ऐसे युवा सांसद हैं जिनके सिर पर अभी तक सेहरा नहीं बंधा या जिनके हाथ अभी तक पीले नहीं हुए हैं।

आम युवाओं की तरह ये सांसद भी अपनी शादी के बारे में बात करने से हिचकिचाते हैं। लक्षद्वीप से कांग्रेस के सांसद हमदुल्लाह सईद ने एक बातचीत में कहा, "अभी तक शादी के बारे में कुछ सोचा नहीं है, जब भी होगी तो आप लोगों को जरूर निमंत्रण दूंगा।" सईद वर्तमान लोकसभा के सबसे युवा सदस्य हैं। वह महज 28 साल के हैं।

पश्चिम बंगाल के तामलुक से तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुवेंदु अधिकारी से जब उनकी शादी की योजना के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, "मेरी तो शादी हो गई है। मैंने जनता से शादी कर ली है।" उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने भी अभी तक शादी नहीं की है। उन्होंने तो शादी न करने की घोषणा ही कर दी है।

शादी की योजना के बारे में इसी प्रकार अन्य कुवांरे/कुंवारी सांसदों से भी बात की गई लेकिन अधिकांश ने इसे बेहद निजी मामला बताते हुए कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+