मुंबई: तेल को फैलने से रोकने की कोशिश
शनिवार को मुंबई बंदरगाह के निकट दो मालवाहक पोतों एमवी खलीजिया और एमएससी चित्रा के बीच टक्कर हो गई थी जिसके बाद चित्रा से अनुमानत: 2,000 लीटर तेल समुद्र में फैल गया है। एक अधिकारी ने बताया कि तेल के रिसाव की वजह से देश के बड़े बंदरगाहों में शुमार मुंबई बंदरगाह और जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह पर लगातार चौथे दिन भी पोतों की आवाजाही नहीं हो सकी, जिससे समुद्री व्यापार पर काफी बुरा असर पड़ा है।
उधर, एमएससी चित्रा के डूबने के बाद 120 से अधिक कंटेनर समुद्र में तैर रहे हैं, जिसमें से एक कंटेनर एलिफैंटा द्वीप के पास मंगलवार सुबह दिखाई दिया। अधिकारी ने बताया कि तटरक्षक बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियां कम से कम 10 नाविकों को बचाने में कामयाब रहीं हैं। इस गंभीर समस्या का हल निकालने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के तटरक्षक बल के अधिकारियों के साथ बैठक करने की उम्मीद है।













Click it and Unblock the Notifications