लेह: मृतकों की संख्या 165
श्रीनगर। लेह में गत शुक्रवार को बादल फटने के बाद बाढ़ से मची तबाही में मरने वालों की संख्या बढ़कर 165 हो गई है। इस भारी तबाही के बीच वायु सेना के जवान सोमवार तक 81 विदेशी सैलानियों को लद्दाख क्षेत्र के जांस्कर घाटी से सुरक्षित निकालने में कामयाब रहे हैं।
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक फारूक अहमद ने बताया, "अब तक 165 शव बरामद किए गए हैं। इनमें से 140 की पहचान हो गई है। लेह शहर और इससे सटे 12 गांवों में राहत व बचाव कार्य जारी है।"
उन्होंने कहा कि लगभग 400 घायलों का लेह के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एयर इंडिया मंगलवार को भी फंसे लोगों को निकालने के लिए चार विमान सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
इस बीच भारतीय सेना ने अपने पाकिस्तान से हादसे के दौरान गुम हुए 28 सैनिको को खोजने में मदद करने का आग्रह किया है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि सैनिक पानी के साथ बह कर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार चले गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications