बुलंदशहर में सड़क हादसा, 5 दोस्तों की मौत
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं रोड पर उस समय हुआ जब एक मारुती कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सलेमपुर थाना प्रभारी श्रीचंद भाटी ने संवाददाताओं को बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती एक अन्य घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
भाटी ने कहा कि कार में सवार सभी छह युवक दोस्त थे और वे मुकीमपुर गांव में एक मित्र के यहां से दावत में शामिल होकर अपने गांव किसौली वापस लौट रहे थे।। युवकों उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications