चण्डीगढ़ में किसानों की रैली, सुरक्षा व्यवस्था चौकस
चण्डीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.एस.श्रीवास्तव ने बताया,"हमने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। शहर में बाहर से प्रवेश के सभी 20 मार्गो पर हमने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की देखरेख में चौकी स्थापित की है।
उन्होंने बताया,"स्थिति पर काबू रखने के लिए लगभग 1,600 पुलिसकर्मियों और होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है।"
गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू)-राजेवाल समूह ने सोमवार को पंजाब सरकार से अपनी वार्ता विफल होने के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हजारों किसानों के साथ मंगलवार 10 अगस्त को चण्डीगढ़ में अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठने का फैसला किया है।
इस रैली में छह हजार से अधिक किसानों के पंजाब के विभिन्न भागों से पहुृंचने की उम्मीद की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications