केविन रड की संयुक्त राष्ट्र समिति में नियुक्ति
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने मंगलवार को रड की नियुक्ति का एलान किया। उन्होंने कहा कि रड जैसे नेताओं को जोड़ने से लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद मिलेगी जो इस समिति का मुख्य लक्ष्य है।
संयुक्त राष्ट्र की इस समिति में नार्वे, दक्षिण कोरिया, जापान और मोजाम्बिक के पूर्व प्रधानमंत्री भी शामिल किए गए हैं।
गौरतलब है कि रड अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे और उन्हें पिछले दिनों प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। उनकी जगह जूलिया गिलार्ड आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री बनीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications