भारतीय मूल का चिकित्सक कार बम हमले में दोषी
सोमवार को एक संघीय ज्यूरी ने 52 वर्षीय रणदीप मान को सात मामलों में दोषी करार दिया। इनमें एक व्यक्ति और संपत्ति के खिलाफ सामूहिक विनाश के हथियार का इस्तेमाल करने व निजी हानि पहुंचाने के लिए विस्फोटक के इस्तेमाल के मामले शामिल हैं।
सीएनएन ने र्आक सास के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी अटार्नी कार्यालय के प्रवक्ता चेरिथ बेक के हवाले से बताया है कि रणदीप मान को उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। अदालती दस्तावेजों के मुताबिक मान की सुनवाई छह जुलाई को शुरू हुई थी।
इस हमले में एक पारिवारिक चिकित्सक टेरेंट पर्सी को गंभीर चोटें आई थीं और उन्होंने अपनी एक आंख खो दी थी लेकिन वह बच गए थे। वह र्आक सास के वेस्ट मेम्फिस स्थित अपने घर से अपने दवाखाने जा रहे थे, जैसे ही वह अपनी कार लेक्सस हाइब्रिड एसयूवी के नजदीक पहुंचे विस्फोट हो गया।
विस्फोट की आवाज एक मील दूर तक सुनाई दी और यह इतना शक्तिशाली था कि पर्सी छह फीट दूर जा गिरे।
मान की पत्नी संगीता को भी षडयंत्र में भागीदारी का दोषी बताया गया है और उन्हें 20 साल तक की कैद हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications