ममता का काफिला ट्रक से टकराया, आईबी कर्मी घायल

कोलकाता, 10 अगस्त (आईएएनएस)। रेल मंत्री ममता बनर्जी के काफिले में शामिल एक कार को एक ट्रक ने सोमवार शाम पूर्वी मिदनापुर जिले में कोलाघाट पुल पर उस समय टक्कर मार दी, जब वह नक्सल प्रभावित लालगढ़ में एक रैली को संबोधित कर वापस लौट रही थीं। तृणमूल कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि ट्रक ने उनकी कार को निशाना बनाया था।

पूवी मिदनापुर जिले की जिला मजिस्ट्रेट अर्चना ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "चूंकि कोलाघाट पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा है, लिहाजा इसका एक हिस्सा बंद है। इसलिए हम वाहनों को दोनों तरफ बारी-बारी से जाने की अनुमति देते हैं। वीआईपी मूवमेंट के कारण हमने सभी अन्य वाहनों को रोक दिया था। हालांकि सभी वाहन रुक गए, लेकिन एक ट्रक का चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा सका और परिणामस्वरूप काफिले में शामिल खुफिया ब्यूरो (आईबी) की एक कार से टकरा गया।"

अर्चना ने बताया कि इस दुर्घटना में आईबी कार चालक के सिर में मामूली चोट आई है और एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। "सबकुछ नियंत्रण में है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।"

घटना की जांच का आदेश दिया गया है। लेकिन बनर्जी ने आरोप लगाया है कि ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मारने की कोशिश की थी। "यह मेरे कार को टक्कर मारने की जानबूझ कर की गई कोशिश थी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+