आद्र्रता बढ़ी, बेहाल हुए दिल्लीवासी
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में आद्र्रता बढ़ने के साथ मंगलवार को यहां लोग पसीने और गर्मी से बेहाल रहे। आद्र्रता के उच्च स्तर पर पहुंचने के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री ऊपर 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 79 प्रतिशत थी।
अधिकारी ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया है, जो सोमवार के तापमान से एक डिग्री ज्यादा होगा।
अधिकारी ने कहा, "आसमान साफ रहेगा। दोपहर के समय आंधी जैसी स्थितियां बनने के साथ आंशिक बादल छा सकते हैं।"
सोमवार सुबह तक इस मौसम में कुल 320 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications