विधानसभा चुनाव में विकास होगा मुद्दा : नीतीश
मुख्यमंत्री ने अपने ब्लॉग पर जारी ताजा पोस्ट में महिलाओं और युवाओं का खास तौर पर जिक्र करते हुए कहा है कि महिलाएं अपने पति के कहने के बजाय अपनी राजनीतिक समझ के अनुसार मतदान करेंगी वहीं युवा विकास को मुद्दा बनाएगे। विकास के मुद्दे पर ही मतदाता अपने उम्मीदवारों को परख कर मत देंगे।
उन्होंने सोमवार को अपने ब्लॉग में लिखा कि मई 2009 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान जैसे मतदाताओं ने जाति को नहीं देखा और विकास को आधार बनाकर मतदान किया था वही इस बार फिर दोहराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं में जागरूकता आई है। महिलाओं में नया आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है। वे अब जानने लगी हैं कि क्या सही है और क्या गलत है। महिलाएं अब स्वावलंबन की ओर बढ़ रही हैं।
युवाओं के विषय में उन्होंने लिखा है कि युवा अब जाति के आधार पर राजनीति पसंद नहीं कर रहे हैं बल्कि उनकी प्राथमिकता विकास है। उन्होंने लिखा है, "जाति या वर्ग में बंटने के बजाय हम यह कहें कि हम सब बिहारी हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications