तालिबान ने गर्भवती महिला को दी मौत की सजा
काबुल, 9 अगस्त (आईएएनएस)। तालिबान ने पश्चिमी अफगानिस्तान में अश्लीलता के आरोप में एक गर्भवती महिला को मौत की सजा दे दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रांत के पुलिस उप प्रमुख, जब्बार सालेह ने कहा कि बडघिस प्रांत के एक दूरवर्ती जिले, कादिस में एक तालिबान अदालत ने विधवा महिला, बीबी सनावबर (40) को दोषी पाया, क्योंकि अवैध संबंधों के कारण वह गर्भवती हो गई थी।
सालेह ने बताया कि सनावबर को तीन दिनों तक कैद में रखा गया था, उसके बाद सार्वजनिक रूप से उसे मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने कहा कि पहले उसे 200 कोड़े लगाए गए और उसके बाद उसके सिर में तीन गोलियां दागी गईं।
सालेह ने कहा कि जिले के एक तालिबान कमांडर मुल्ला मोहम्मद यूसुफ ने महिला को मौत की सजा सुनाई और उसके बाद रविवार को खुद उसने सजा को क्रियान्वित भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications