मध्य प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून
पिछले 24 घंटों के दौरान उज्जैन संभाग के अनेक स्थानों पर जोरदार बारिश दर्ज की गई है जबकि प्रदेश के शेष इलाकों में हल्की फुहारें हुई हैं। इस अवधि में उज्जैन के आगर में 70 मिली मीटर, दवालपुर में 60 मिली मीटर, नरसिंहपुर जिले में 30 मिली मीटर, राजगढ़ व हरदा में 20 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं आगामी 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद और उज्जैन संभाग में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में मानसून कुछ कमजोर पड़ गया है और इसी के चलते जोरदार बारिश नहीं हो पा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications