प्रियंका चोपड़ा देश की 'ग्रीन एंबेसडर'
नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने देश में पर्यावरण अनुकूल अभियानों को चलाने के लिए राष्ट्रीय ग्रीन एंबेसडर की भूमिका निभाने को अपनी सहमति दे दी है। इस आशय की घोषणा पर्यावरण एवं वन मंत्री जयराम रमेश ने सोमवार को की।
रमेश ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेल में कहा, "मैं प्रियंका से इस बारे में बातचीत करता रहा हूं कि वह किस तरह राष्ट्रीय स्तर के पर्यावरण अभियान का हिस्सा बन सकती हैं और बाघ संरक्षण व नदी सफाई जैसे परियोजनाओं में शामिल हो सकती हैं। मैंने कहा है कि यह उसकी जनसेवा जैसा ही होगा।"
रमेश ने कहा, "प्रियंका बहुत दयालु है और उसने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है।"
प्रियंका फिलहाल एनडीटीवी-टोयोटा के पर्यावरण अभियान ग्रीनैथन के लिए ग्रीन एंबेसडर हैं। वह उस कार्यक्रम में भी उपस्थित थीं, जिसमें ग्रीन अवार्ड की घोषणा की गई। इस पुरस्कार का मकसद पर्यावरण संरक्षण में लगे लोगों को प्रोत्साहित करना और उनकी प्रशंसा करना है।
प्रियंका ने इस अवसर पर कहा, "मैं इसमें हिस्सा लेकर बहुत खुश रहूंगी।"
इस कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन पर अंतरसरकारी समिति (आईपीसीसी) के प्रमुख आर.के.पचौरी, एनडीटीवी के अध्यक्ष प्रणय रॉय और टोयोटा के अधिकारी भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications