बीपी के अंतिम प्रयास को लेकर निश्चिंत हैं ओबामा
बीपी ने सोमवार को कहा कि खाड़ी में हो रहे तेल रिसाव के लिए राहत की बात है कि इसे रोकने का काम रविवार को समाप्त हो जाएगा। खाड़ी में पिछले तीन महीने से तेल का रिसाव हो रहा था।
बीपी ने यह भी कहा है कि रिसाव को रोकने के लिए सीमेंट लगाने का काम गत सप्ताह शुरू किया गया था जो रविवार को समाप्त हो जाना था। तेल के रिसाव का बड़ा हिस्सा पहले ही बंद किया जा चुका है।
अमेरिकी इतिहास में पहली बार ऐसी घटना समाने आई है जिसके तहत मेक्सिको की खाड़ी में 49 लाख बैरल तेल पानी में बह गया, जिससे अमेरिका के चार राज्य प्रभावित हुए।
व्हाइट हाउस में ओबामा ने कहा कि रिसाव रोकने की अंतिम कोशिश तभी सफल होगी जब अगस्त के अंत में इसके लिए प्रयास किया जाएगा। उस समय तक राहत कार्य पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications