संयुक्त राष्ट्र समिति में निजी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे ब्लैकबेरी प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र महासचिव की वैश्विक स्थिरता पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के 21 सदस्यों में बैलसिली के साथ भारत के पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश, फिनलैंड के राष्ट्रपति टारजा हैलोनेन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जूमा भी शामिल होंगे।

बैलसिली अकेले ऐसे सदस्य हैं जिन्हें समिति में निजी क्षेत्र से चुना गया है। समिति में सरकारी और नागरिक समाज के प्रतिनिधि हैं।

फिनलैंड और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति समिति के सह-अध्यक्ष होंगे। यह समिति जलवायु परिवर्तन के बढ़ते संकट के मद्देनजर स्थिर विकास के लिए एक नई दृष्टि तैयार करने में मदद करेगी। समिति 2012 की शुरुआत में स्थिर विकास पर होने वाले संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से पहले दिसम्बर 2011 में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में नई समिति की सोमवार को घोषणा करते हुए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की-मून ने कहा, "मैंने समिति से बड़ी सोच रखने के लिए कहा है. संकीर्ण कार्यो और संकीर्ण सोच का समय समाप्त हो गया है।"

मून ने कहा कि समिति गरीबी दूर करने, जलवायु परिवर्तन से निपटने और पर्यावरण के अनुकूल आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के लिए सुझाव देगी।

उन्होंने कहा, "संक्षेप में हमें सभी के लिए एक अधिक रहने योग्य, समृद्ध और स्थिर भविष्य का खाका तैयार करने की आवश्यकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+