रिश्वत की पेशकश करने वाली महिला अधिकारी निलंबित
मिली जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर जिले के चीचली की प्रभारी परियोजना अधिकारी ओम ठाकुर ने अपनी पदस्थापना के लिए मंत्रालय में पहुंचकर सोमवार की दोपहर को कक्कड़ से मुलाकात की कोशिश की। इस कोशिश में उनकी कक्कड़ के चौकीदार से जिरह भी हुई। आखिर में ठाकुर को कक्कड़ के कक्ष में प्रवेश का मौका मिल गया। ठाकुर ने अपनी समस्या सुनाने के बाद एक लिफाफा कक्कड़ को देने की कोशिश की। इस पर कक्कड़ भड़क उठीं और उन्होंने ठाकुर को कक्ष से बाहर निकाल दिया।
ठाकुर अपने पति के साथ मंत्रालय पहुंची थी। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। कक्कड़ को दिए जाने वाले लिफाफे में क्या था, इसका किसी को पता नहीं है। लेकिन चौकीदार भूपत भंडारी की ओर से जहांगीराबाद थाने में अशांति फैलाने के साथ-साथ उनसे धक्कामुक्की करने की शिकायत दर्ज कराई गई है।
जहांगीराबाद क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शुक्ला ने आईएएनएस को मंगलवार को बताया कि भंडारी की शिकायत पर ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा विभाग ने ठाकुर को निलंबित कर दिया है। साथ ही इसकी जानकारी मांगी है कि क्या ठाकुर ने जिला मुख्यालय छोड़ने की अनुमति ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications